
देहरादून। गुजरात के मोरबी शहर में झूला पुल (केबल ब्रिज) टूटकर नदी में समा गया। घटना के वक्त पुल पर चार सौ से ज्यादा लोग थे। सरकारी सूत्रों ने देर रात तक 68 लोगों के मरने की पुष्टि की। 70 लोग अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि सौ से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मच्छू नदी पर बना यह पुल पिछले छह महीने से बंद था।हाल ही में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से मरम्मत कर 25 अक्टूबर को इसे पब्लिक के लिए खोला गया था। अधिकारियों के मुताबिक, पुल की क्षमता करीब 100 लोगों के वजन सहन करने की है लेकिन रविवार को छुट्टी होने के चलते करीब चार सौ लोग पुल पर जुटे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुल टूटा। उस दौरान पुल पर कई महिलाएं बुजुर्ग और बच्चे भी थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम से बात की: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। उन्होंने बचाव अभियान की लगातार निगरानी और प्रभावित लोगों को हर संभव मदद देने को कहा। मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता का ऐलान किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के गृह राज्यमंत्री व अन्य अधिकारियों से बात की। शाह ने बताया कि स्थानीय प्रशासन पूरी तत्परता से राहत कार्य में लगा है। एसडीआरएफ भी जुटी है। तीन जिलों से एनडीआरएफ टीमें भी लगाई गए हैं। देर रात तक सौ से ज्यादा लापता होने की आशंका थी। बचाव दल , स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों द्वारा लोगों की तलाश का काम चलता रहा।
हमसे जुड़ने के लिए और रोजाना ताजा तरीनअपडेट समाचार पाने के लिए हमारा चैनल lokpakshlive.com सब्सक्राइब करें।
आप हमें इस नंबर 8171030088 पर खबर और वीडियो भेज सकते हैं।
अपना नंबर ग्रुप में जोड़ने के लिए भेज सकते हैं।
आप उक्त नंबर पर विज्ञापन देने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
संपादक
हमसे जुड़ने के लिए और रोजाना ताजा तरीनअपडेट समाचार पाने के लिए हमारा चैनल lokpakshlive.com सब्सक्राइब करें।
आप हमें इस नंबर 8171030088 पर खबर और वीडियो भेज सकते हैं।
अपना नंबर ग्रुप में जोड़ने के लिए भेज सकते हैं।
आप उक्त नंबर पर विज्ञापन देने के लिए संपर्क कर सकते हैं।
संपादक